Rakshak sahni biography of martin
मशहूर टीवी शो छोड़ विदेश में सेटल हुआ एक्टर, काव्यांजलि के काव्य ने पर्दे से बनाई दूरी
TV Actor Rakshak Sahni: टीवी के पॉपुलर सीरियल काव्यांजलि के काव्य बन हर दिल पर राज करने वाले एक्टर रक्षक साहनी आपको याद हैं? आज से 19 साल पहले इस शो में एक्टर के निभाए गए रोल को हर किसी ने पसंद किया था। वहीं जिस शो ने उन्हें छोटे पर्दे की दुनिया में फेमस किया, उसी शो को उन्होंने अचानक छोड़ भी दिया था। सिर्फ यही नहीं शो से अलग होते ही एक्टर अपने देश को छोड़ विदेश में शिफ्ट हो गए थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
कॉमेडियन-प्रोड्यूसर बने रक्षक
एक समय में टीवी टाउन का पॉपुलर फेस और हैंडसम हंक की इमेज रखने वाले रक्षक साहनी अब कई सालों से चमक-धमक के शोबिज वर्ल्ड से पूरी तरह गायब हैं। वहीं अब वह खुद को एक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन-प्रोड्यूसर और राइटर बताते हैं। उन्होंने अपने हजार फॉलोवर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में मेंशन किया हुआ है।
19 साल में बदला हुलिया
वहीं उनका इंस्टा अकाउंट अब उनके बदले लुक का सबूत भी जमाने को देता है। अपने हिट शो से दूर होकर विदेश में जा बसने वाले रक्षक का बीते 19 सालों में पूरा का पूरा हुलिया बदल चुका है। अब और तब के रक्षक में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। आज से उन्नीस साल पहले जो चार्म और चॉकलेटी बॉय वाला लुक रक्षक का था, वो अब एक मैच्योर मैन में तब्दील हो गया है। अब उन्होंने अपनी बॉडी भी बना ली है। सिक्स पैक एब्स को वो अक्सर मिरर सेल्फीज में फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने Chum Darang को क्यों बताया फेक, सलमान ने मंच से दिया सबूत
अमेरिका की मिली नागरिकता
लुक में तो रक्षक टोटली ट्रांसफॉर्म हो चुके हैं। वहीं रक्षक अब इंडिया में नहीं बल्कि यूएस यानि कि अमेरिका में रहते हैं। वो वहीं पूरी तरह सेटल हो चुके हैं। ढाई महीने पहले ही उन्हें अमेरिका की नागरिकता भी मिली है। जिसकी जानकारी उन्होंने अमेरिका का फ्लैग हाथ में लेकर एक फोटो पोस्ट कर दी थी। इस पोस्ट के साथ रक्षक ने ये भी मेंशन किया था कि, 1 टूरिस्ट वीजा, 1 स्टूडेंट वीजा, 1 ग्रीन कार्ड के डिनायल, 1 ग्रीन कार्ड के अप्रूवल और 16 सालों के लंबे वक्त के बाद उन्हें ये वीजा मिला है। इस पोस्ट में एक्टर ने अमेरिका को रहने के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह भी बताया था। इतना ही नहीं, खुद को वो एक हॉलीवुड स्टार के रूप में देखने के सपने का जिक्र भी करते दिखे थे।
काव्यांजलि से हुए थे फेमस
रक्षक साहनी के करियर की बात करें तो रक्षक ने काव्य और अंजलि की एक दिल छू लेने वाली कहानी में काम कर चुके हैं। अंजलि का किरदार अनीता हसनंदानी ने निभाया था और रक्षक साहनी काव्य बने थे। ये सीरियल साल में शुरू हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड साल में अगस्त महीने में आया था। वहीं कुछ दिनों में ही उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। जिसके बाद कुछ सालों पहले वो कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आये थे। जिनमें एक्सक्यूसेस गर्ल्स मेक, ईस्टर्न क्राइम्स और में माई इंडियन बॉयफ्रेंड्स मदर में काम किया।
विदेश में बदला नाम
वहीं अब रक्षक एक अमेरिकन कॉमेडी क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिनके लिए वो लिखते हैं। रक्षक ने अमेरिका जाकर अपना नाम भी बदल लिया है। अब उनकी पहचान रॉकी के रूप में होती है। बात एक्टर की पर्सनल लाइफ की करें तो, बीते साल में रक्षक ने बताया था कि वो किसी को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की तरह बेघर हुए थे ये 7 कंटेस्टेंट, विनर की रेस के होते दावेदार
Related
First published on: Dec 21, PM